Saturday, August 04, 2012

Current affairs July 2012, part-2

राज्यसभा सदस्य सचिन तेंदुलकर सूचना प्रौद्योगिकी की संसदीय समिति के सदस्य नियुक्त
नोबेल पुरस्कार विजेता अम‌र्त्य सेन नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्र्वविद्यालय के पहले कुलाधिपति नियुक्त
ओड़ीशा के रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पीपुल्स च्वायस स्वर्ण पुरस्कार जीता
पदम भूषण सम्मान से सम्मानित अर्थशास्त्री प्रोफेसर पृथ्‍वीनाथ धर का नई दिल्ली में निधन
कोरियन पीपुल्स आर्मी के सर्वोच्च कमांडर किम जोंग उन उत्तर कोरिया की सेना के मार्शल नियुक्त
क्रिकेट कमेंटेटर सुरेश सरैया का निधन
अमेरिका के राजदूत जेम्स बी कनिंघम को अफगानिस्तान और रिचर्ड जी ओल्सन को पाकिस्तान में अमेरिका के राजदूतों के पदों पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा मनोनीत

नौंवा विश्व हिंदी सम्मेलन-2012 दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सिबर्ग में आयोजित करने का निर्णय (22-24 सितंबर)

एचआईवी संक्रमण के खतरे को कम करने वाली दवा त्रुवदा के उपयोग को यूएस की मंजूरी

सेवेन हैबिट्स ऑफ हाइली इफेक्टिव पीपुल के लेखक स्टीफन रिचर्ड्स कोवे का निधन

मलेरिया के संक्रमण को रोकने वाले जीवाणु पेंटोएआ एग्लोमेरान्स आनुवांशिक तौर पर विकसित

दक्षिण अफ्रीका की कोसाजाना लामिनी जूमा अफ्रीकी यूनियन की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित

भारत की कराटे खिलाड़ी नंदिनी परमार एशियाई कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी

भारत के ग्रैंडमास्टर परिमार्जन नेगी को लीडेन अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट 2012 में दूसरा स्थान

पहलवान सुशील कुमार लंदन ओलम्पिक-2012 में भारतीय दल के ध्वज वाहक नियुक्त

भारत के शीर्ष गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने स्काटिश ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप 2012 जीती

जून 2012 में थोक मूल्य पर आधारित मुद्रास्फीति 7.55 प्रतिशत से घटकर 7.25 प्रतिशत हो गई

अमेरिका के टायसन गे ने लंदन डायमंड लीग में 100 मीटर दौड़में प्रथम स्थान प्राप्त किया

आईएमएफ ने वर्ष 2012 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर को 0.7 प्रतिशत घटाकर 6.1 प्रतिशत किया:- NOTE:- वर्ल्ड इकोनामिक आउटलुक उपडेट रिपोर्टका प्रकाशन IMF करता है

जापान के अनुसंधानकर्ताओं ने की मिर्गी के जटिल स्वरूप के कारणों की पहचान

रांची की तीरंदाज दीपिका कुमारी टाटा स्टील कंपनी के खेल विभाग की प्रबंधक नियुक्त

साइना नेहावाल को लंदन ओलिंपिक 2012 में मिला भारतीय बैडमिंटन दल का नेतृत्व

भारतीय इस्पात कंपनी सेल एवं जापान की कोबे स्टील के मध्य समझौते पर टोक्यो में हस्ताक्षर

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

डेरेक मिशेल ने वर्ष 1990 के बाद से म्यांमार में अमेरिका के पहले राजदूत का पद ग्रहण किया

भाजपा नेता जगदीश शेट्टर ने ली कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ

पीपीपी परियोजनाओं को पूरा करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार का निगरानी तंत्र स्थापित करने का निर्णय

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर मार्क बाउचर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

भारत की महिला क्रिकेट की कप्तान मिताली राज आईसीसी की एक दिवसीय महिला क्रिकेट रैंकिग में शीर्ष पर

तीसरे कबड्डी विश्वकप 2012 की मेजबानी पंजाब राज्य को सौपीं गई

Note:- विश्वकप के पहले दोनों संस्करण वर्ष 2010 और वर्ष 2011 में पंजाब में ही आयोजित हुए थे.

अमेरिका के खगोलविदों ने प्लूटो का पांचवां और सबसे छोटा उपग्रह (एस-2012) खोजा

विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट-2012 के महिला एवं पुरुष एकल का खिताब क्रमशः सेरेना और फेडरर ने जीता

भारत और पोलैंड के मध्य दृश्य-श्रव्य सह-नि‍र्माण समझौते पर हस्ताक्षर

Note:- भारत और पोलैंड ने दृश्य-श्रव्य सह-नि‍र्माण समझौता कि‍या. इसका उद्देश्य फि‍ल्म क्षेत्र में द्वि‍पक्षीय सहयोग बढ़ाना है. केंद्र सरकार ने इससे पहले इटली, इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, जर्मन गणराज्य, ब्राजील, फ्रांस और न्यूयजीलैंड के साथ ऐसे समझौते कर रखे हैं.

विश्व चैंपियन स्पेन ने इटली को 4-0 से पराजित कर लगातार दूसरी बार यूरो फुटबाल चैंपियनशिप-2012 जीता

भारत के निशानेबाज गगन नारांग ने 30वें ओलंपिक के एयर रायफल शूटिंग में कांस्य पदक जीता

अनिवासी भारतीय एवं पद्मभूषण लॉर्ड खालिद हमीद फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार से सम्मानित

पद्म भूषण से पुरस्कृत कुचिपुडी नृत्य गुरू वेम्पति चिन्ना सत्यम का निधन

निर्यात वृद्धि दर 2011 में विश्व में भारत का प्रथम स्थान: विश्व व्यापार संगठन रिपोर्ट

भारत के क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर बीएमडब्ल्यू के ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त

टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड और टाटा स्पंज ऑयरन लिमिटेड का टाटा स्टील में विलय

ओमिता पॉल को भारत के राष्ट्रiपति का सचिव नियुक्त किया गया

पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. वंदना शिवा फुकुओका पुरस्कार 2012 हेतु चयनित

भारतीय मूल की रानी रामास्वामी अमेरिका की नेशनल काउंसिल ऑन द आर्ट्स की सदस्य नियुक्त

हिंदी फिल्मों के लेखक-निर्देशक बीआर इशारा का तपेदिक रोग से मुंबई में निधन

राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने हशाम कंदील को मिस्र का प्रधानमंत्री नियुक्त किया
अमेरिका की पहली अंतरिक्ष यात्री सैली राइड का निधन
अफ्रीकी देश घाना के राष्ट्रपति जॉन इवांस अट्टा मिल्स का निधन
स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा ने जीता कार्ल्सबैड ओपन टेनिस टूर्नामेंट
सर्वोच्च न्यायालय ने देश के सभी 40 बाघ अभयारण्यों में पर्यटन को प्रतिबंधित किया
पद्मविभूषण से सम्मानित आजाद हिंद फौज की पहली महिला कैप्टन डॉ लक्ष्मी सहगल का निधन
वैज्ञानिकों के अनुसार आयरन सल्फेट ग्लोबल वार्मिंग को रोकने में सहायक
विटामिन डी फेफड़ों को धूम्रपान के नकारात्मक प्रभावों से बचाने में सक्षम
सुरक्षा परिषद ने इराक में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन का कार्यकाल 31 जुलाई 2013 तक बढ़ाया:- इसका कार्यकाल 28 जुलाई 2012 को समाप्त होना था

तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने वाले पहले एंग्लो-इंडियन

केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने सरकारी शिक्षण संस्थानों के अध्यापकों की सेवानिवृति आयु 65 वर्ष करने की मंजूर

रोजर फेडरर ने विंबलडन ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2012 का पुरुष एकल खिताब जीत लिया

सेरेना विलियम्स ने विंबलडन ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2012 का महिला एकल खिताब जीत लिया

कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह की आत्मकथा: ग्रेन ऑफ सेंड इन ऑवरग्लास ऑफ टाइम प्रकाशित

सिमट्रोनिक्स इंडिया लिमिटेड द्वारा विश्व का सबसे सस्ता पर्सनल कंप्यूटर दुबई में जारी:- इसे सात, नौ, दस और ग्यारह इंचों के माडलों में विकसित किया गया है. सात इंच वाले पर्सनल कंप्यूटर की कीमत 100 डालर रखी गई.

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख पीएम रूंगटा का निधन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने उपचुनाव 2012 में सितारगंज विधानसभा सीट जीती

भाजपा के नेता डीवी सदानंद गौड़ा का कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

वर्ष 2012 के विश्व जनसंख्या दिवस का विषय: सभी को प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता

Note:- 11 जुलाई को पूरे विश्व में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया.

असमिया कवि और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हीरेन भट्टाचार्य का निधन

फिलाडेल्फिया अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट 2012 का खिताब राष्ट्रीय चैंपियन अभिजीत गुप्ता ने जीता

चेन्नई के शतरंज खिलाड़ी एमआर वेंकटेश भारत के 28वें ग्रैंडमास्टर बने

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी नीरज कुमार दिल्ली के पुलिस आयुक्त नियुक्त

पूर्व कुश्ती चैंपियन व अभिनेता दीदार सिंह रन्धावा (दारा सिंह) का मुंबई में निधन

के परासरन और प्रोफेसर मृणान मिरी राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे केंद्रीय गृहमंत्री नियुक्त
गार नियमों का खाका तैयार करने हेतु पार्थसारथी शोम की अध्यक्षता वाली समिति के कार्यक्षेत्र का विस्तार
Note:- गार :- जनरल एंटी एवायडेंस रूल्स,
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में तम्बाकू, गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध लगाया
NOTE:- झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र, गोवा, सिक्किम, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी तम्बाकू युक्त गुटखा प्रतिबंधित है.

औद्योगिक सांख्यिकी विषय के साथ वर्ष 2012 का सांख्यिकी दिवस मनाया गया :- छठा सांख्यिकी दिवस 29 जून 2012 को मनाया गया.

Note:- सांख्यिकी दिवस 29 जून

No comments:

Post a Comment